Follow us on

एसओ कैण्ट शिवाकान्त मिश्र को ” पुलिस प्राइड ” सम्मान से नवाजा गया

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — पुलिस बल के उन अधिकारियों की अनुकरणीय सेवा समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने हेतु पुलिस लाइन आडिटोरियम में सोमवार को पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और कुशल प्रदर्शन से जनता की सेवा और कानून व्यवस्था में नई मिशाल कायम की है। यह सम्मान “पुलिस प्राइड फैसिलिटेशन 2026” समारोह के दौरान दिया गया। यह कार्यक्रम द टाइम्स आफ इंडिया और नवभारत टाइम्स द्वारा वाराणसी पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। सम्मान पाने वालों में कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र भी शामिल रहे। जिन्हें उनके कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए “सबसे कुशल पुलिस स्टेशन ” का सम्मान दिया गया। उनके द्वारा चुनौती पूर्ण मामलों को सुलझाने और पुलिस कार्य में उच्च कोटि के प्रदर्शन करने की सराहना किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल के भीतर उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और जन सेवा के लिए और असाधारण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों के प्रयासों को उचित मंच देना था। इस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी,कई मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights