सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जवानी है
जमानियां। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश एवं कोतवाली प्रभारी के कुशल मार्ग दर्शन के तहत उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, रविकांत सिंह, रतन कुमार सरोज आदि पुलिस कर्मी पक्का बलुआ घाट पहुंचकर गंगा नदी में स्नान करने वालों को सजग करने के लिए एक बैनर के माध्यम से चेतावनी दी गई। जिसपर लिखा था। कि गंगा नदी का पानी गहरा है। सीढ़ी पर नहीं उतरे। बैरिकेटिंग के अंदर ही स्नान करें। गंगा नदी में स्नान करते गहरे पानी में डूब जाने की घटना के संदर्भ में दिया चेतावनी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर स्नान करने वालों को सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थानों पर डुबकी लगाने और सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई। ताकि जान-माल की हानि न हो और व्यवस्था बनी रहे। यह चेतावनी मुख्य रूप से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से संबंधित होती है। सुरक्षित जगहों पर ही स्नान करें। जहां पुलिस और प्रशासन की निगरानी हो। अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें और धक्का-मुक्की से बचें। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को सतर्क रहने के निर्देश दी गई। ताकि कोई दुर्घटना न हो। यह चेतावनी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए है।