Follow us on

युवा भाजपा नेता ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात जनपद के विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Share this post:

वाराणसी। देश की धार्मिक व सांस्कृतिक राजधानी काशी में क्रियाशील विभिन्न सामाजिक संस्थाएं अपनी निशुल्क सेवाओं द्वारा समाज को लाभान्वित कर रही हैं। इन संस्थाओं की राष्ट्र व वैश्विक पटल पर काफी सराहना हो रही है। इसी क्रम में धर्म नगरी काशी में क्रियाशील लोकप्रिय संस्था काशी सामाजिक सेवा संस्था के संस्थापक व भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यम तिवारी (आशु) राजधानी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए वाराणसी सहित अपने पैतृक जनपद मिर्जापुर के विभिन्न मुद्दों को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने जमालपुर ब्लाक के अपने पुराने सहपाठियों का हाल चाल पूछा तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा किया। युवा भाजपा नेता ने बताया राजनाथ सिंह से मुलाकात काफी सुखद रहा। उन्होंने मेरा हौसला आफजाई करते हुए आशीर्वाद दिया तथा कहा कि जमालपुर ककरही गांव हमारे पैतृक गांव के चकिया विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ गांव है। वहां के कई लोग मेरे छात्र जीवन के साथी भी रहे है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights