Follow us on

माघ मेला व मकर संक्रांति को लेकर कैंट जंक्शन पर सघन चेकिंग, जीआरपी अलर्ट

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी-माघ मेला और मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के मद्देनज़र जीआरपी द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि माघ मेला और मकर संक्रांति की दृष्टिगत आरपीएफ, सीआरपीएफ और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मिलकर रेलवे कैंट स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रेनों के अंदर संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई।इंस्पेक्टर ने बताया कि माघ मेले के दौरान काशी में श्रद्धालुओं के भारी संख्या में आने और स्नान के बाद वापसी करने की संभावना है, जिसे देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को सकुशल ट्रेनों में बैठाया जा रहा है और स्टेशन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।जीआरपी द्वारा यात्रियों से लगातार अपील की जा रही है कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई किसी भी वस्तु का सेवन न करें। साथ ही यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल जीआरपी, आरपीएफ या पुलिस को सूचना दें।पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और माघ मेला व मकर संक्रांति के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।बाइट–राजोल नागर जीआरपी इंस्पेक्टर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x