Follow us on

मकर संक्रांति के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य पंडा समाज की ओर से खिचड़ी प्रसाद का वितरण

Share this post:

 गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर                      मिर्जापुर मकर संक्रांति के अवसर पर मां विंध्यवासिनी धाम में विंध्य पंडा समाज की ओर से खिचड़ी प्रसाद का वितरणकिया गया। वर्ष 1992 से चली आ रही इस परंपरा के तहत इस वर्ष मां को लगभग 51 कुंतल खिचड़ी का भोग लगाया गया, जिसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में बांटा गया। मकर संक्रांति पर देशभर में पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य कर अपने आराध्य का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां के दर्शन किए।

विंध्य पंडा समाज के पंडित तेज बहादुर गिरी ने बताया कि समाज की स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी और तब से हर वर्ष मकर संक्रांति के दिन मां को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस वर्ष भी 51 कुंतल खिचड़ी का भोग अर्पित कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

प्रयागराज और वाराणसी के बीच स्थित इस प्रमुख शक्तिपीठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रयागराज आने वाले अधिकांश श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ही अपने गंतव्य की ओर लौटते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights