वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता लक्सा पुलिस ने आनलाइन जुआ खेलने वाले तीन जुआड़ियों को किया गिरफ्तार वाराणसी — जनपद में सट्टेबाजी व आनलाइन जुआ खेलने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक लक्सा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर गुरुवार को सूरज कुण्ड पोखरा के पास से भाग्यलक्ष्मी ऐप के माध्यम से आनलाइन जुआ खेलने वाले तीन जुआड़ियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक एंड्रॉयड फोन और 3480/ रुपए नगदी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए जुआड़ियों का नाम रूमान फैसल पुत्र अनवर अली निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा, दूसरे का नवनीत चौरसिया पुत्र गोपाल प्रसाद चौरसिया निवासी जद्दूमंडी थाना लक्सा और तीसरे का नाम दीपू यादव पुत्र पन्नालाल यादव निवासी सूरजकुंड थाना लक्सा वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार जुआड़ियों को भा0द0वि0 की धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लक्सा राजू कुमार, उ0नि0 प्रमोद कुशवाहा चौकी प्रभारी औरंगाबाद,का0 रंजन कुमार कुशवाहा,का0 रामपाल आदि शामिल रहे।