Follow us on

सिविल डिफेंस कार्यालय में सातदिवसीय नागरिक सुरक्षा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में भारत सरकार द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का शुभारम्भ शुक्रवार को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि आपदा एवं आपात परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक प्रशासन की एक मजबूत कड़ी होती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों की दक्षता, तत्परता एवं कार्य क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। जिससे संकट की घड़ी में जनधन की रक्षा प्रभावी ढंग से की जा सके। इस कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, चीफ वार्डन विनोद गुप्ता डिप्टी तथा डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह ने बताया की वार्डन एवं स्वयंसेवकों के लिए आयोजित यह क्षमता निर्माण प्रशिक्षण तीन चरणों में संपन्न कराया जाएगा। जिसमें कुल 360 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 27 जनवरी से तथा तीसरा चरण 3 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन राहत एवं बचाव के कार्यों के प्रति दक्ष बनाना तथा आपात स्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। इस कार्यक्रम का संचालन एडीसी इरफानुल होदा ने तथा धन्यवाद ज्ञापित संजय कुमार राय ने किया। प्रशिक्षण के संयोजन में एडीसी विवेक कुमार एवं इरफानुल होदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के अनेक पदाधिकारी स्वयंसेवक गण उपस्थित रहे। जिसमे चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता,डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय, बीबी सुंदर शास्त्री, निधि देव, मंगला प्रसाद, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविंद कुमार विश्वकर्मा, एनडीआरफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मीणा, बरेका सीडीआई सुनील कुमार, सीबी सिंह, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, अभिषेक जायसवाल एवं अंजनी कुमार सिंह उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x