कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने शनिवार को मानविकी संकाय में चल रही परीक्षाओं एवं विभागों का औचक निरीक्षण किया। कुलपति प्रो. त्यागी ने पारदर्शी, शुचितापूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधाओं को भी परखा। वहीं, विभागों के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने कर्मचारी रजिस्टर एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों का परीक्षण किया। साथ ही संकाय में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, अभियंत्रण विभाग प्रभारी प्रो. राकेश तिवारी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 11