सम्मान समारोह मकर संक्रांति पर ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा द्वारा चूड़ा-दही का आयोजन एक लोकप्रिय परंपरा

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। मकर संक्रांति पर ब्लाक प्रमुख मनीषा कुशवाहा प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा चूड़ा-दही का आयोजन एक लोकप्रिय परंपरा है। जो ग्रामीण इलाकों में सामाजिक सौहार्द और नई फसल के स्वागत के प्रतीक के रूप में देखी जाती है। जिसमें दही, चूड़ा, गुड़ और तिल जैसी चीजें परोसी गई। जो यह समृद्धि व अच्छे स्वास्थ्य का संकेत देता है। जिससे पक्ष विपक्ष के नेता और जनता मिलकर मकर संक्रांति पर्व मनाया। बताया जाता है। कि सोमवार को भी मकर संक्रांति पर्व के मौके पर जमानियां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा चूड़ा दही कार्यक्रम का यह आयोजन मुख्यतिथि कृति श्रीवास्तव यूनियन बैंक की मैनेजर शाखा जमानियां रही। जो सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ राजनीतिक संकेत भी देते हैं। संतोष कुशवाहा ने बताया कि आयोजन का महत्व यह है। कि सांस्कृतिक और सामाजिक दोनों को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि यह पर्व नई फसल का पहला अन्न देवताओं को अर्पित कर परिवार और समाज में बांटने का प्रतीक है। जो रिश्तों को मजबूत करता है। और यह स्वास्थ्य के लिए एक पौष्टिक भोजन है। जो फाइबर और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। जिससे पाचन और ऊर्जा मिलती है। कुशवाहा ने बताया कि राजनीतिक चर्चा का मंच भी बनता है। जहाँ चूड़ा-दही भोज आयोजित किए जाते है। धनंजय मौर्य ने बताया कि आयोजन के मुख्य बिंदु आपसी सौहार्द बनाए रखना। जैसे दही, चूड़ा (चपटे चावल), गुड़ (शक्कर), तिल और कभी-कभी मूंगफली या फल शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि सुबह के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। जिसे सौभाग्य और खुशहाली लाने वाला माना जाता है। मौर्य ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मनीषा कुशवाहा एवं जनप्रतिनिधि संतोष कुशवाहा अपने कार्यालय स्थित सभागार में चूड़ा दही भोज का आयोजन कराया। जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल रहे। जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा मकर संक्रांति पर चूड़ा-दही का आयोजन करना एक पारंपरिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व का कार्यक्रम आयोजित की गई। जो क्षेत्र में एकता और समृद्धि लाता है। उक्त मौके पर यूनियन बैंक की मैनेजर मुख्यतिथि कृति श्रीवास्तव का स्वागत अभिनन्दन संतोष कुशवाहा शाल, डायरी, पेन, किसी महान देवी की प्रतिमा भेट किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, विकास खंड अधिकारी अरविंद यादव, एडीओ आईएसबी, उर्दू बाबू वाजाहतुल्ला सिद्दीकी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बहुजन समाज पार्टी के मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव,राधेश्याम यादव, रामानंद यादव उर्फ बबलू यादव, सेराज खान, अनिल यादव, हसमत अली खान, एडवोकेट मेराज हसन, आजाद टाईगर, लोकप्रिय लोकगीत गायक रजनीकांत यादव सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे। संचालन धनंजय मौर्य ने की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x