Follow us on

राजर्षि मण्डल में सांसद विकास निधि से कराये कार्यों का प्रदीप अग्रहरि ने किया शिलान्यास 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –उत्तरी विधानसभा के राजर्षि मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद विकास निधि से होने वाले विकास कार्यों का सोमवार 19 जनवरी को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भूमि पूजन एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। यह विकास कार्य वार्ड संख्या 9 कुंदन नगर कॉलोनी शिवपुर में पंकज उपाध्याय के मकान नंबर 16/57 से गौरी शंकर गुप्ता के मकान तक इंटरलॉकिंग एवं पिच रोड का निर्माण कार्य का रहा।इसकी कुल लंबाई 63 मीटर एवं कुल लागत 8.03 लाख रुपए बताया गया।यह कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उपस्थित प्रमुख लोगों में मंडल अध्यक्ष विवेक पाण्डेय, अतुलेश उपाध्याय, संजय कुमार, जेपी सिंह, पवन जायसवाल, शांति सिंह, नेहा चौबे, पार्वती देवी, संतोष पासी, चंद्रशेखर उपाध्याय, शशांक अग्रवाल, अनिल उपाध्याय, योगेश वर्मा, मधुकर चित्रांश, अवधेश राय, अजय कुमार गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, मीडिया प्रभारी अशोक पाण्डेय, पंकज चतुर्वेदी, अमित खरे, शैलेंद्र सिंह, विनोद चौहान, प्रदीप कुमार समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x