Follow us on

वेंडर्स डे – 20 जनवरी के अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े प्रमुख मु‌द्दों एवं मांगों के संबंध में जिलाधिकारी कोज्ञापन सौपा 

Share this post:

वशिष्ठ गोंड की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी, उ०प्रоविषयः वेंडर्स डे – 20 जनवरी के अवसर पर स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े प्रमुख मु‌द्दों एवं मांगों के संबंध में जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौपावेंडर्स डे (20 जनवरी) के अवसर पर, हम स्ट्रीट वेंडर्स एवं NASVI के सदस्य, शहर में स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका, संरक्षण एवं नियमन से जुड़े कुछ अत्यंत आवश्यक मुद्दों और मांगों को आपके समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत कर रहेसर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग (CoV) धारकों एवं पीएम स्वनिधि ऋण लाभार्थियों को तब तक किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या बेदखली का सामना न करना पड़े, जब तक उन्हें उपयुक्त और वैकल्पिक वेंडिंग स्थल उपलब्ध न करा दिए जाएँ।टाउन वेंडिंग कमेटियों (TVCs) की बैठक कम से कम हर तीन महीने में आयोजित की जाए तथा वेंडिंग, स्थानांतरण या बेदखली से संबंधित कोई भी निर्णय TVC की स्वीकृति के बिना न लिया जाए।प्रत्येक शहर में ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (शिकायत निवारण समिति) का तत्काल गठन किया जाए, ताकि वेंडर्स की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।स्ट्रीट वेंडर्स (आजीविका संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन) अधिनियम, 2014 के प्रावधानों के अनुरूप शहर में वेंडिंग ज़ोन का शीघ्र विकास किया जाए।पीएम स्वनिधि योजना के साथ-साथ ‘स्वनिधि से समृ‌द्धि’ कार्यक्रम को और मजबूत किया जाए, ताकि स्ट्रीट वेंडर्स को सामाजिक सुरक्षा, क्षमता निर्माण और बाज़ार तक पहुँच जैसी समग्र सहायता मिल सके।स्ट्रीट वेंडर्स का पूर्ण सर्वेक्षण किया जाए तथा CoV का समय पर नवीनीकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई भी वेंडर योजना और संरक्षण से वंचित न रहे।स्ट्रीट वेंडर्स के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएँ, जिससे उनकी कौशल क्षमता, आय के अवसर और दीर्घकालिक स्थिरता बढ़ सके।वेंडर्स का मनोबल बढ़ाने, उनकी पहचान मजबूत करने और आय में वृद्धि के लिए स्ट्रीट फूड फेस्टिवल एवं ऐसे ही अन्य प्रचारात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।हमें विश्वास है कि इन मुददो पर सकारात्मक कारवार्ड से समावेशी शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्ट्रीट वेंडर्स तथा स्थानीय प्रशासन के बीच विश्वास और सहयोग मजबूत होगा।नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (NASVI) उपरोक्त सभी बिंदुओं पर योजना, क्रियान्वयन, क्षमता निर्माण और जन-जागरूकता के लिए नगर निकाय के साथ सहयोग एवं साझेदारी करने के लिए तत्पर है।हम आपके सकारात्मक विचार एवं स्ट्रीट वेंडर समुदाय को निरंतर सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x