चुनार। विकास खण्ड नरायनपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय समसपुर मे छात्र एवं छात्राओं मे बटा नि:शुल्क स्वेटर

चुनार। विकास खण्ड नरायनपुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय समसपुर मे छात्र एवं छात्राओं मे बटा नि:शुल्क स्वेटरखण्डशिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता मे गंगाजल कल्याण मेमोरियल ट्रष्ट द्वारा मंगलवार को नामांकित कुल 137 छात्र छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर का वितरण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बढती हुई ठंड की वजह से शासनदेश के अनुसार सभी छात्रों को स्वेटर पहन कर अनिवार्य रुप से स्कूल आना है। जिसके अनुपालन मे डी0बी0टी0के माध्यम से नामांकित छात्र छात्राओं के अभिवावको के खाते मे 1200रुपये प्रेषित की जा चुकी है।और प्रधानाध्यापक अजय वर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन बच्चे स्वेटर पहन कर स्कूल आए। इसदौरारान ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापिका दुर्गावती देवी, पल्लवी सिंह, संजुला सिंह, एस0एम0सी0 सदस्यो सहित बडी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x