Follow us on

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share this post:

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी                         कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन पुलिस कमिश्नरेट वाराणसीआज दिनांक 21.01.2026 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेनीपुर नहर मार्ग के पास से पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 376 भा0द0वि0, 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त सदानन्द पुत्र त्रिभुवन प्रसाद, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण*थाना मिर्जामुराद पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्त का उसके घर के पड़ोस में ननिहाल होने के कारण पारिवारिक परिचय था, जिसके चलते उसका आवागमन बना रहता था। इसी दौरान दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गए। अभियुक्त द्वारा वादिनी से विवाह का आश्वासन देकर कई महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए गए।बाद में पंचायत के माध्यम से विवाह की तिथि निर्धारित की गई, परंतु अभियुक्त के पिता एवं मामा द्वारा ₹5,00,000/- नगद एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते हुए विवाह से इंकार कर दिया गया।प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य रिश्तेदारों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा उनके विरुद्ध भी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights