Follow us on

धर्मांतरण मामला : पुलिस की मुठभेड़,  पैर में लगी गोली

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट :                                  मिर्जापुर-पुलिस की मुठभेड़, पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुख्य वांछित अभियुक्त फरीद अहमद को पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को देहात कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा फाल इलाके में की गई।

पुलिस के अनुसार धर्मांतरण से संबंधित दो अभियोग थाना कोतवाली देहात में पंजीकृत किए गए थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अब तक मामले में दो जिम मालिकों एवं दो जिम प्रशिक्षकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य वांछित अभियुक्त फरीद खड़ंजा फाल क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची संयुक्त पुलिस टीम को देखते ही अभियुक्त ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त फरीद अहमद पुत्र अशरफ अली, निवासी पक्की सराय घंटाघर, थाना कोतवाली शहर, जनपद मीरजापुर के बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने मुठभेड़ में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस ने मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और शीघ्र ही सभी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात तथा निरीक्षक राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक एसओजी/सर्विलांस अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे                              ।बाईट : मनीष मिश्र, एसपी नक्सल, मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights