Follow us on

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी                        वाराणसी-बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने सराय सुरजन वार्ड में स्थित बस्ती की महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करना और उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना था। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया  महिलाओं को उनके अंदर निहित गुणों के द्वारा अलग-अलग कार्यों के लिए जागरूक कर ,चिन्हित किया गया। ममता ने बताया कि संस्था लगातार महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में कार्य कर रही है। तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से न केवल उनका जीवन बदलता है, बल्कि समाज और देश का भी विकास होता है। ममता ने बसंत पंचमी के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और जीवन में सकारात्मकता लाने का अवसर प्रदान करता चिन्हित महिलाओं को लकड़ी का सिंधरौटा बनाने की ट्रेनिंग दी गई और 30 महिलाओं को इससे संबंधित रोजगार भी दिया गया। राजश्री साहनी ने उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया और बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रशिक्षण और रोजगार की आवश्यकता होती है।*

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के मंगलेश्वर प्रसाद, राजश्री साहनी, किरण देवी, अजर बीबी, रेशमा देवी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत निशा देवी, नेहा देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी, जैनब खातून, पूजा देवी, पिंकी देवी, सुहानी भारती, संध्या देवी, काजल देवी, राबिया, सोनी देवी, रीना देवी, लक्ष्मी कुमारी, मौसम सोनकर, नीलम आदि महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x