Follow us on

उदय प्रताप कालेज में कर्तव्य बोध दिवस का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के राजर्षि सभागार में गुरुवार को कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के पावन पर्व को कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके अनुपालन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ इकाई द्वारा महाविद्यालय की राजर्षि सभागार में कर्तव्य बोध दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ विनय कुमार यादव ने आयोजन के औचित्य प्रकाश पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पुनर्जागरण और स्वतंत्रता आंदोलन में किये गये योगदान की विस्तार से चर्चा किया।मंचासीन डा.श्वेता सोनकर ने आजाद हिंद फौज में रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की स्थापना को महिला सशक्तिकरण का महान प्रयास बताया।डा.विनोद कुमार पाल ने स्वामी विवेकानंद के अमेरिका में दिए गए विभिन्न भाषणों से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने की सलाह दी।डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुष स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं। इस कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर शिव बचन ने तथा धन्यवाद ज्ञापित विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार सिंह ने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर वंश गोपाल यादव, दिनेश कुमार राय, विजय कुमार सिंह, अनुराग उपाध्याय, पुष्पराज शिवहरे, रूबी सिंह, समेत बड़ी संख्या में विभिन्न संकाय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x