सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी-77वें गणतंत्र दिवस एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर प
वार्ड नंबर 33 करौंदी के पार्षद श्याम भूषण शर्मा के नेतृत्व मेंकंपोजिट विद्यालय नसीरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय आदित्य नगर मेंभव्य झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों ने पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।झंडारोहण के उपरांत पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने अपने संबोधन में देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया, ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके और आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल हो।कर्यक्रम में उपस्थित अनिल सिंह ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र प्रजापति, सर्वेश सिंह, रवि पटेल, अरविंद, रामपाल यादव सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो उठा।