सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। देश का 77 वां 2026 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देश भर के साथ-साथ यहां भी पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इसे लेकर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया तहसील मुख्यालय के सामने राष्ट्रध्वज फहराया व सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए। अपने देश के गणतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तन-मन-धन से समर्पित रहने की अपील की। इस समारोह तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो नसीमुद्दीन, कानूनगो अजय यादव, सच्चितानंद दुबे, राहुल कुमार, रुपेश रंजन सिन्हा, शैलेन्द्र सिंह यादव के साथ राजस्व कर्मियों के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी को शपथ दिलाने के बाद ज्योति चौरसिया ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्र के प्रति हमारे समर्पण को और प्रगाढ़ करेगा। ताकि हम सब सजग के साथ रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे। और राष्ट्र के सभी नागरिक सुरक्षित एवं शांति से रह सकें। क्षेत्राधिकारी सीओ कार्यालय के सामने व कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण किया। उक्त मौके पर तिरंगे की सलामी ली। उक्त मौके पर कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक भूपेशचंद्र, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, रतन कुमार सरोज, सुधीर शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, आलोक तिवारी, मुकुल मिश्रा, अनूप राय सही आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।