वशिष्ट गोंड की रिपोर्ट वाराणसी उत्तर प्रदेश राज्य बिरसा मुंडा सम्मान -2026आदरणीय सगाजन,यह गौरवपूर्ण सम्मान आदरणीया राज्यपाल माननीया श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के कर कमलों द्वारा आज दिनांक 26/1/2026 को राजभवन लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी की गरिमामय उपस्थिति में गोंड आदिवासी विनोद कुमार मरावी जी को प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया ।सम्मान इसलिए मिला है कि इन्होंने जनजातीय शोध एवम विकास संस्थान के उद्देश्यों को विगत 25 वर्ष से गोंड समुदाय की रीति-रिवाज , परंपरागत शिल्पकला सहित आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट उल्लेखनीय योगदान से देश के सभी राज्यों में जनपद बनारस की गोंड संस्कृति और कला को प्रचार – प्रसार कर उसे बढ़ावा देकर जनमानस को आदिम गोंड समुदाय के प्रति जागरूक भी किया गया। आप कार्यों के निर्वहन में कर्मठ और लगनशील के साथ मृदुल व्यवहार आदि व्यक्तित्व के धनी के साथ आदिम समाज के विकास और संरक्षण हेतु दिया गया है । इस अवसर पर जनजातीय शोध एवम विकास संस्थान उत्तर प्रदेश परिवार की ओर से मरावी को ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाओं के साथ सेवा जोहार।