आदर्श श्रीवास्तव की रिपोर्ट वाराणसी वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस भव्य उत्सव*26 जनवरी 2026 को आचार्य नरेंद्र देव पूरी आईडीएच कॉलोनी ने 77वें गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाया।सुबह 8 बजे कॉलोनी पार्क में भव्य ध्वजारोहण। राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही जोरदार नारे गूंजे:– भारत माता की जय! जय हिंद! – वंदे मातरम! एक भारत, श्रेष्ठ भारत! संविधान हमारा गौरव, गणतंत्र हमारा अधिकार! – अखंड भारत अमर रहे! – जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान! देशभक्तों का देश, हम सबका देश! – भारत है हम, हम हैं भारत! युवाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया बुजुर्गों ने प्रेरक भाषण दिए। कॉलोनी अध्यक्ष: “यह उत्सव संविधान, एकता और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक है।” कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट शिवसहाय पाण्डेय, नेहरू पाण्डेय, विकास उपाध्याय, अनूप राव, आशीष सिंह, लक्ष्य पाण्डेय, उमंग सिंह, सोहमदेव त्रिवेदी आदर्श श्रीवास्तव एवं समस्त कालोनी वासी मौजूद थे चरम उत्साह का माहौल यादगार रहा।