Follow us on

उप मुख्यमंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को एन आरएलएम की उत्कृष्ट कार्यों पर किया पुरस्कृत 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने एवं महिलाओं को आजीविका से जोड़ने हेतु मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने योजना भवन लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।जनपद वाराणसी द्वारा सतत‌ रूप से योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आजीविका से जोड़ने एवं उनकी आय बढ़ाने हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।मिशन के अंतर्गत महिलाओं को बैंकों से क्रेडिट लिंकेज दिलाने, आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने, रिवाल्विंग फण्ड उपलब्ध कराने, फेडरेशन मैपिंग, आजीविका रजिस्टर,बीसी सखी, विद्युत सखी,माडल संकुल एवं प्रशिक्षण आदि मदों में उत्कृष्ट कार्य हुआ है।जनपद द्वारा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से भी महिलाओं को लखपति बनाने,सीएसआर के माध्यम से लखपति बनाने का कार्य किया जा रहा है।जनपद द्वारा काशी प्रेरणा कैफे,काशी प्रेरणा मार्ट,बीमा सखी, बारात घर, मधुमक्खी पालन,सिंघाड़ा खेती,बेसन बनाना आदि पर विशेष कार्य किया गया है।जनपद में लगभग एक लाख चालीस हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं।मिशन द्वारा पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को समूहों से जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में साठ हजार से अधिक महिलायें लखपति महिला क्लब में शामिल हो चुकी हैं

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights