यूपी कालेज में ” विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का हुआ आयोजन 

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के राजर्षि सभागार में ” विकसित भारत युवा कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कीर्ति देव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कीर्तिदेव वर्मा व विद्यालय के प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया।इस मौके पर अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार हो सकता है जब‌ युवा वर्ग शिक्षा,नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने स्वयं सेवकों एवं छात्र -छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार पूर्वक सारगर्भित एवं प्रेरणादायी उत्तर दिया। मनचासीन मुख्य अतिथि कीर्ति देव वर्मा ने अपने प्रेरणादाई सम्बोधन में युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने की प्रेरणा दी। समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा.सुधीर कुमार राय ने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका सामाजिक समरसता तथा जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और युवाओं से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनने का आवाहन किया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डा.आनन्द राघव चौबे,डा.प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा एवं श्वेता सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया।इस कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संयोजक अग्नि प्रकाश शर्मा ने मंच संचालन छात्रा भूमि सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापित डा.प्रदीप कुमार सिंह ने किया।इस कार्यक्रम के अन्त में स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात वन्देमातरम् के सामूहिक गायन एवं जयहिंद के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x