वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी
वाराणसी — अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभिया के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गुरुवार को दोपहर लहरतारा सब्जी मण्डी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग किशोरी (15 वर्ष) को सकुशल बरामद कर लिया। अभियुक्त का नाम दीपक कुमार पुत्र चंन्द्रमा निवासी ग्राम महुआ मेउडी मडी कला रतनपुरा थाना हिधरपुर जनपद मऊ बताया गया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना मण्डुवाडीह ने बताया कि वादिनी द्वारा 04 जनवरी 2026 को अपनी नातिन उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मण्डुवाडीह थाने में लिखित तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उप निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा विवेचना शुरू की गयी।काफी खोजबीन,तकनीकी व स्थानीय सूचनाओं के आधार पर अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम महुआ मेउडी मडी कला रतनपुरा थाना हिधरपुर जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद भी कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137 उपधारा 2 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव, उ0नि0 भीम ठाकुर, उ0नि0 ऋषभ शुक्ला, म0कां0 आरती देवी शामिल रहे