Follow us on

लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Share this post:

ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र               दिनांक 30.1 .2026 को लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा पर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गय

प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जनपद के शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालय सम्मिलित हुए। भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत बीनू त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय ओबरा ने प्रथम, श्रेजल मिश्रा राजकीय महाविद्यालय औराई ने द्वितीय तथा अंजलि जायसवाल राजकीय पीजी कॉलेज चुनार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रील प्रतियोगिता के अंतर्गत शिवानी सिंह राजकीय महाविद्यालय अदलहाट ने प्रथम, विकास कुमार राजकीय महाविद्यालय ओबरा ने द्वितीय, खुशी दुबे के एन पीजी कॉलेज ज्ञानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय औराई की टीम ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय मझवा मिर्जापुर की टीम ने द्वितीय स्थान एवं राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा सोनभद्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी मिर्जापुर मंडल प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने परिणाम घोषित किया और प्रतिभागियों को बधाई दी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मिर्जापुर श्री कन्हैया गुप्ता जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापकों के साथ लालता सिंह राजकीय महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रेम सुंदरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ हेरंब पांडेय ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights