Follow us on

मैदागिन से गोदौलिया के बीच अब दौड़ेगी 11 गोल्फ कार्ट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के समन्वय से संचालित यह सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

Share this post:

*वाराणसी: मैदागिन से गोदौलिया के बीच अब दौड़ेगी 11 गोल्फ कार्ट, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के समन्वय से संचालित यह सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क

 

 

महापौर ने पांच नई गोल्फ कार्ट की चाबियां मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र, एसडीएम शंभूशरण को सौंपी, नगर निगम और काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के समन्वय से संचालित यह सेवा पूरी तरह होगी निशुल्क, काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है, अब मैदागिन या गोदौलिया से बाबा धाम की दूरी तय करना और भी सुगम होगा। काशी विश्वनाथ धाम नगर परिसर में धाम.शनिवार को आयोजित एक संक्षिप्त समारोह के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी ने पांच नई गोल्फ कार्ट की चाबियां मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, सीईओ विश्वभूषण मिश्र, न्यास एसडीएम शंभूशरण को सौंपी।

​​ये पांचों गोल्फ कार्ट गुजरात के भावनगर स्थित ‘लीलावती फकीर चंद्र शर्मा ट्रस्ट’ द्वारा वाराणसी नगर निगम को भेंट की गई हैं, इस अवसर पर ट्रस्ट के कोमल कांत शर्मा व पूर्णिमा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महापौर ने ट्रस्ट के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा बाबा के भक्तों के प्रति सेवा भाव का उत्तम उदाहरण है, ​निशुल्क सेवा से मिलेगी राहत, ​नगर निगम और मंदिर प्रशासन के समन्वय से संचालित यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी। मंदिर न्यास के सीईओ व एसडीएम ने बताया कि वर्तमान में इस रूट पर छह गोल्फ कार्ट पहले से ही कार्यरत थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है। इससे प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और भक्तों को संकरी गलियों व भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर मंदिर पहुंचने में सुविधा होगी। चाबी सौंपने के दौरान मंदिर न्यास सीईओ, एसडीएम, उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद कनकलता , इर्देश कुमार,

अपर नगर आयुक्त सविता यादव, जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित नगर निगम के आला अधिकारी उपस्थित रहे। यह कार्ट प्रतिदिन नियमित रूप से मैदागिन, चौक और गोदौलिया के बीच संचालित की जाएंगी, काशी आने वाले हर श्रद्धालु की सुगमता हमारी प्राथमिकता है। इन नई गोल्फ कार्ट के शामिल होने से बुजुर्ग और दिव्यांग भक्त बिना किसी कष्ट के मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकें

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x