Follow us on

दो अत्याधुनिक मेडिकल वार्डों का मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. संजीव सिंह ने किया उद्घाटन

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर 

मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में चिकित्सालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो नए मेडिकल वार्डों का भव्य उद्घाटन किया गया। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्जापुर के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव सिंह ने फीता काटकर दोनों वार्डों का शुभारंभ किया।  नवनिर्मित वार्डों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दोनों वार्ड 45-45 बेड की क्षमता से लैस हैं। इनमें से एक वार्ड पुरुष मरीजों के लिए तथा दूसरा वार्ड महिला मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित इलाज मिल सकेगा। आधुनिक बेड, बेहतर वेंटिलेशन, साफ-सुथरी व्यवस्था और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से युक्त ये वार्ड मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।  डॉ. संजीव सिंह के नेतृत्व में मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। कम समय में अस्पताल में कई अहम सुधार किए गए हैं, जिन्हें आम जनता और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सराहा जा रहा है। यह बदलाव न केवल इलाज की गुणवत्ता को बेहतर बना रहा है, बल्कि मरीजों का विश्वास भी मजबूत कर रहा है। चिकित्सालय प्रशासन की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि अगले सप्ताह 100 सीटों वाले अत्याधुनिक ‘धनवंतरी सभागार’ का उद्घाटन किया जा सकता है, जो प्रशिक्षण, सेमिनार और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।  मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर अब बेहतर इलाज, बेहतर सुविधा और बेहतर भविष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights