Follow us on

टीम बवण्डर ने जीती अम्बर फिफ्टी एएमपीएल क्रिकेट ट्राफी

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — फिट इण्डिया के तहत बेहतर स्वास्थ्य संवर्धन एवं सौहार्द के लिए अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगभग पचास वर्ष के उम्रदराज लोगों हेतु अग्रवाल महासभा प्रिमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को कैण्ट छावनी के प्रभु नारायण यूनियन क्लब के मैदान में किया गया।जिसमे दो टीमों धुरंधर और बवण्डर के बीच सीधा मुकाबला हुआ। अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने मैच का शुभारंभ टॉस के साथ किया। धुरंधर टीम के कप्तान गौरव अग्रवाल सीए ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दिनेश गर्ग के धुआंधार बल्लेबाजी 77 रन (7 चौके,7 छक्के) और हिमांशु अग्रवाल के 43 रनों की बदौलत धुरंधर टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर कर 217 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जीत के लिए बवंडर टीम ने 218 रनों का लक्ष्य मैन ऑफ द मैच नीरज अग्रवाल के विस्फोटक बल्लेबाजी से 18.5 ओवरों में 8 विकेट पर 220 रन बनाकर जीत सुनिश्चित कर लिया। नीरज अग्रवाल ने 25 गेंद पर 16 छक्के एवं दो चौकों की मदद से 104 रन बनाए। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर छक्के लगाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कप्तान ऋषि बंसल ने 37 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को दो विकेट से जीत दिलाई। दोनों टीमों ने जीत का जश्न तिरंगा यात्रा के साथ निकाली। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आरएस बालापुरकर व अर्चना बालापुरकर व अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता बनी रहती है और सामाजिक भागीदारी में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना योगदान देने में सहायक सिद्ध होते हैं। सर्वाधिक छक्के एवं मैन ऑफ द मैच नीरज अग्रवाल, बेस्ट बॉलर उत्तम अग्रवाल, बेस्ट बैट्समैन दिनेश गर्ग, बेस्ट फील्डर हिमांशु अग्रवाल, एवं दिनेश अग्रवाल चुनरी, बेस्ट कैचर आमोद अग्रवाल, सर्वाधिक चौके में प्रियांक अग्रवाल, इंपैक्ट प्लेयर के लिए ऋषि बंसल, मोस्ट शाइनिंग प्लेयर राजीव अग्रवाल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बेस्ट कमेंट्री के लिए सुनीता अग्रवाल एवं शालिनी अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। मैच अंपायर की भूमिका में चंद्र मोहन गर्ग एवं अरविंद सिकारिया रहे। थर्ड अंपायर गीतेश मित्तल रहे। स्वागत ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने संचालन दिनेश अग्रवाल‌ चुनरी ने धन्यवाद ज्ञापित सलिल अग्रवाल ने संयोजन अमरचंद अग्रवाल एवं चंद्र मोहन गर्ग ने किया। इस अवसर पर समाज की प्रधानमंत्री डॉक्टर रचना अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल,दिव्य विभव बंसल, बजरंग अग्रवाल, सुयश अग्रवाल सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x