Follow us on

सेन्ट्रल जेल क्रिकेट मैच में फ्रीडम फाइटर्स रायल्स ने सेन्ट्रल जेल चैलेंजर्स को किया परास्त 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — सेंट्रल जेल वाराणसी में चल रही जेल प्रीमियर लीग- 2026 में रविवार को टूर्नामेंट का पहला एलिमिनेटर फ्रीडम फाइटर्स रायल्स और सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के मध्य खेला गया। फ्रीडम फाइटर्स रायल्स द्वारा टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया गया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की ओपेनर जोड़ी जितेंद्र कुमार रौनियार एवं रंजीत कुमार के रूप में मैदान पर उतरी। बालिंग की जिम्मेदार फ्रीडम फाइटर्स के अवधेश कुमार को सौंपी गई। सधी हुई गेंदबाजी से अवधेश कुमार ने किसी भी बल्लेबाज को अपने पहले ओवर में कोई भी रन नहीं बनाने दिया। पारी का दूसरा ओवर लेकर आए धर्मेंद्र मिश्रा ने कुल नव रन बनाए। उसके बाद फिर अपना दूसरा ओवर लेकर आए अवधेश ने अपने ओवर में मात्र एक रन देकर सेंट्रल जेल चैलेंजर्स के खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया। सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में भी नहीं खेल पाई और अपने सभी विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रीडम फाइटर रायल्स की टीम ने चार ओवर शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया। फ्रीडम फाइटर रायल्स की तरफ से विनीत सिंह को (10 बालों में तीन छक्को की मदद से 22 रन तथा तीन ओवर मे11 रन देकर तीन विकेट) चुना गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनीत को प्रदान करते हुए पूरी टीम को जीत की हार्दिक बधाई दी गई एवं इस टूर्नामेंट में अपना सफर खत्म कर चुकी सेंट्रल जेल चैलेंजर्स को अपनी संवेदना प्रकट की गई। फ्रीडम फाइटर की तरफ से मुजाहिद ने तीन चौको तीन छक्को की मदद से 12 बालों पर 32 रन बनाए। वहीं धर्मेंद्र मिश्रा ने आठ बालों पर एक छक्का लगाये। सेंट्रल जेल चैलेंज की तरफ से बाबू और रंजीत ने दो-दो विकेट हासिल किया। वही फ्रीडम फाइटर की तरफ से बालिंग करते हुए अवधेश कुमार ने तीन ओवरों में छ: रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया। कल का मुकाबला दूसरा एलिमिनेटर डिसिप्लिन डेयर डेविल्स और काशी नाइट राइडर्स के मध्य कराया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि कल का मुकाबला जिन टीमों के मध्य कराया जाएगा। उनका मैच किसी कारण विशेष के आज नहीं हो सका। इसलिए वह सोमवार को कराया जाएगा।इस मैच मैं जो टीम हारेगी वह टीम आज की विजेता टीम फ्रीडम फाइटर्स रॉयल्स से अपना मुकाबला खेलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू फार्मासिस्ट संदीप खरे व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights