Follow us on

काशी विद्यापीठ : मनोविज्ञान विभाग में ‘रिलेशनशिप काउंसलिंग’ विषयक विशेष व्याख्यान आयोजित 

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। मनोवैज्ञानिक परामर्श एवं शोध केंद्र, मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘रिलेशनशिप काउंसलिंग’ विषयक पर विशेष व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सुमन बहमनी, रिलेशनशिप साइकोलॉजिस्ट ने स्वस्थ और संतुलित संबंधों के मनोवैज्ञानिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. बहमनी ने श्वसन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि सजग और नियंत्रित श्वास-प्रश्वास व्यक्ति को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है। उन्होंने प्रेम, विश्वास और सम्मान को स्वस्थ संबंधों के प्रमुख संकेतक और आधारभूत घटक बताया। इसके साथ ही उन्होंने आस-पास की ध्वनियों को पहचानने की साधना को माइंडफुलनेस का सरल एवं प्रभावी अभ्यास बताया, जो व्यक्ति को वर्तमान क्षण में सजग रहने में मदद करता है

स्वागत भाषण देते हुए मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने आज के तनावपूर्ण सामाजिक परिवेश में रिलेशनशिप काउंसलिंग की प्रासंगिकता पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन सह-आयोजन सचिव डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ, प्रो. रश्मि सिंह, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x