सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है, इस कहावत को चरितार्थ किया है स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पुरा छात्र अतुल कुमार शर्मा ने जिन्होंने एनटीए द्वारा आयोजित नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। अतुल की इस शानदार उपलब्धि हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो श्री निवास सिंह आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो अरुण कुमार कला संकाय प्रमुख डॉ संजय कुमार सिंह एवं इतिहास हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री डॉ अंगद प्रसाद तिवारी डॉ संजय कुमार राय डॉ लालचंद पाल बिपिन कुमार डॉ अभिषेक तिवारी डॉ अमित कुमार सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारियों ने अतुल के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं सहित बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस आशय की सूचना महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।