Follow us on

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट                                वाराणसी/दिनांक: 06 फरवरी 2026 (सूचना विभाग)*जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्ष*

निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ अगले दस दिनों में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी*

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया तथा परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए। जिलाधिकारी द्वारा सिंथेटिक हॉकी टर्फ के विकास कार्यों, आई० एंड डी० व एसटीपी वर्क्स फॉर अस्सी और संत कबीर प्राकट्य स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति जानी गयी तथा परियोजनाओं को अगले दस दिन में पूरा करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यूपी कॉलेज में बन रहे अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक टर्फ के विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के अभियंता ने बताया कि इस परियोजना में सिंथेटिक हॉकी मैदान, स्पोर्ट लाइट, कवर्ड पवेलियन, स्प्रिंकलर सिस्टम, टर्फ फेंसिंग, चेंजिंग रूम और भूमिगत वाटर टैंक सहित सभी कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों का अवलोकन और शेष कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक हॉकी टर्फ बन जाने से हॉकी के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और खिलाड़ियों की कार्यकुशलता भी बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने बी एच यू(फेज-2) के अंतर्गत आई०एंड डी व एसटीपी के निरीक्षण में कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि 55 एमएलडी एसटीपी, 50 एमएलडी एमपीएस, 05 एमएलडी एपीएस, राइजिंग मेन, ट्रीटेड ऐफ़्लुएंट पाइप लाइन, स्टाफ क्वार्टर और विविध प्रकार के विकास कार्यों सहित कुल कार्य लगभग पूरा हो चुका है।जिलाधिकारी ने शेष बचे कार्यों को भी शीघ्र मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी तरह से के संत कबीर प्राकट्य स्थली के पर्यटन विकास के फिनिशिंग के शेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को दिए। इस दौरान दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x