Follow us on

जमदग्नि ऋषि मुनि की प्रतिमा स्थापित के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने नगर पालिका परिषद को पिंक बूथ हटाने की अनुमति दी

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा जमदग्नि ऋषि मुनि की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के अनुमति के बाद पिंक बूथ को हटवाया गया। जिसके बाद पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने अपने अथक प्रयास से एन एच 24 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री के पास जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापित कराने एवं सुंदरीकरण के लिए कार्य प्रगति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज राजा ने जमदग्नि ऋषि मुनि प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान से पिंक बूथ हटा लेने की अनुमति दिया। नगर पालिका परिषद उनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रही है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ की स्थापना राजकीय बालिका इंटर कालेज बाउंड्री के पास किया गया था। यह कदम खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उठाया गया। जो किसी भी प्रकार की सुरक्षा चिंता या उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में पिंक बूथ की स्थापना की गई। यह कदम खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उठाया गया था। जो किसी भी प्रकार की सुरक्षा चिंता या उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। इन बूथों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि महिलाएं सहजता से अपनी समस्याएं साझा कर सकें। लेकिन पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कार्य की जीतना सराहना किया जाए। वह कम होगी क्यों कि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज राजा ने जमदग्नि ऋषि मुनि की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए उस स्थान से पिंक बूथ को हटवाने के लिए पालिका को अनुमति दी। जिसके बाद पिंक बूथ हटाने के लिए कार्य तेजगति से किया गया। और हटाए गए पिंक बूथ को पालिका द्वारा दूसरा कुछ दूरी पर निर्माण कराकर पिंक बूथ पुलिस विभाग को सौंपा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x