Follow us on

मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहण की

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट 

 मिर्जापुर जनपद की नवागत पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यभार ग्रहणकरने से पूर्व शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचकर माँ विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, जहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती, अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी भी प्रकार के अपराध, चाहे वह संगठित हो या असंगठित, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। धाम में सीसीटीवी से निगरानी रखने का भरोसा दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए। किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में अनुशासन, शालीनता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा।

अंत में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि जनता का विश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है और उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x