Follow us on

ककरमत्ता में सड़क को लेकर विवाद, स्टे की बात पर महिलाओं का उग्र प्रदर्शन

Share this post:

सुकन्या सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी के वार्ड नंबर 38 अंतर्गत ककरमत्ता क्षेत्र स्थित पहाड़ी हनुमान नगर के पास सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब विपक्षी पक्ष द्वारा सड़क निर्माण पर स्टे ऑर्डर होने का दावा किया गया, जिसके बाद स्थानीय महिलाएं आक्रोशित होकर प्रदर्शन पर उतर आईं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं नेशनल इक्वल पार्टी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता वंदना सिंह ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व नगर निगम द्वारा उक्त सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। नगर निगम की ओर से सड़क निर्माण के लिए गिट्टी और बालू भी गिराई गई थी, लेकिन विपक्षी पक्ष द्वारा कार्य को रोक दिया गया। आरोप है कि संबंधित सड़क सार्वजनिक है और उसे रोकने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है और उसी के आधार पर सड़क निर्माण का विरोध किया जा रहा है। बताया गया कि पिछले तीन दिनों से नगर निगम को निर्माण कार्य करने नहीं दिया जा रहा था, जिससे नाराज़ होकर गांव की महिलाओं ने स्वयं सड़क पर गिट्टी-बालू डालकर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास किया।

महिलाओं का आरोप है कि शनिवार को फर्जी दस्तावेज दिखाकर सड़क निर्माण पर स्टे होने की बात कही गई और पुलिस बुलाकर कार्य रुकवा दिया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि सड़क निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर स्थिति नियंत्रण में है, जबकि प्रशासन मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रहा है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights