Follow us on

काशी विद्यापीठ : 106वें स्थापना दिवस के मद्देनजर कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक, कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

Share this post:

प्रेम कुमार की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस की तैयारियों मद्देनजर सोमवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा दीक्षांत मंडप परिसर से प्रारम्भ होकर विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन तक जायेगी। शोभा यात्रा से पूर्व संकायाध्यक्ष के नेतृत्व में विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों का दल अपने संकाय से दीक्षांत मंडप परिसर तक जायेगा

दीक्षांत मंडप परिसर से प्रारम्भ शोभायात्रा में सबसे पहले मानविकी संकाय फिर समाज विज्ञान संकाय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय, शिक्षाशास्त्र संकाय, कृषि विज्ञान संकाय, महामना मदनमोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान एवं पर्यटन अध्ययन संस्थान, केंद्रीय पुस्तकालय, विधि संकाय आदि चलेंगे। संकायो के अन्तर्गत आने वाले विभागों के विभागाध्यक्ष अपने विभाग के शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के साथ अपने संकायाध्यक्ष के दल के साथ सहभागिता करेंगे। सभी दल के लिये

शोभा यात्रा दीक्षान्त परिसर से मानविकी संकाय, भवन परीक्षा भवन, केन्द्रीय पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, आजाद चौक, वाणिज्य संकाय व नरेन्द्रदेव छात्रावास से आगे बढ़ते हुए विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सामने वाले गेट से विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में प्रवेश करेगी। इस दौरान प्रत्येक दल को प्रशासनिक भवन के सामने बने मंच के समक्ष सांस्कृतिक या कलात्मक प्रस्तुति के लिए 03 मिनट का समय दिया जायेगा, जहां दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

शोभा यात्रा के विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में पहुंचने पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी एवं अन्य द्वारा महात्मा गांधी जी के शान्ति सन्देश के रूप में गुब्बारे छोड़ें जायेंगे, जो शांति का संदेश देंगे। इसके बाद गांधी अध्ययन पीठ में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, स्थापना दिवस समारोह समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय सहित सभी संकायाध्यक्ष, निदेशक आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights