Follow us on

उदय प्रताप कॉलेज के चार छात्रों ने नेट क्वालीफाई कर बढ़ाया कालेज का मान 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के भूगोल विभाग के चार छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित परीक्षा में नेट क्वालीफाई कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।जिसमे चारों छात्र व छात्राओं ने क्रमशः गरिमा चतुर्वेदी 202 (98.8%), निकिता मौर्य 198(98.1%), कृष्णा सिंह 182,एवं नारायण गोंड़ 156(85.80%) अंक प्राप्त कर यह सफ़लता हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर भूगोल विभागाध्यक्ष अंजू सिंह ने कहा कि जिस तरह से इन छात्र व छात्राओं ने क्वालिफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और उनका हौसला भी बढ़ेगा।चारों छात्रों की सफ़लता पर विद्यालय गौरवान्वित है।शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।गौरतलब हो कि नारायण गोड़ के नेतृत्व में सन‌् 2023 में उदय प्रताप कॉलेज की रोवर्स रेंजर्स टीम ने राज्य चैम्पियनशिप ट्राफी भी जीती थी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x