रविंद्र पटेल की रिपोर्ट वाराणसी
मंगारी -पिण्डरा ग्राम सभा मंगारी की निवासिनी माधुरी पत्नी संतोष राम की सर्प दंश निधन से मृत्यु हो गई थी। जिसकी सूचना पिण्डरा पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह को हुई। पिण्डरा विधायक ने मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को मृतक के परिजनों का हर सम्भव मदद करने के लिए निर्देशित किया था जिसके फलस्वरूप आज पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा मृतक के पति संतोष राम को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष की धनराशि 4 लाख रुपये का प्रमाण पत्र दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी पिण्डरा ने बताया कि यह राशि मृतक के पति के बैंक खाते में पहले ही जा चुकी है।
वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि पर आज जनसहयोग कार्यालय बड़ागांव में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी पिण्डरा विधायक ने किया।
साथ में उपस्थित संतोष सिंह मंगारी,मण्डल अध्यक्ष बड़ागांव आशीष प्रकाश सिंह,विकास राय,स्वतंत्र गुप्ता,दीपक दुबे,कुलदीप सिंह,जहांगीर,गुलजार, इम्तिजार,रियाजुद्दीन, विशाल,अमन,धीरज गौतम,राजेश गौतम (वकील),राधे सहित अन्य रहे।