वाराणसी-कमिश्नर साहब को जनसुनवाई पोर्टल पर थानेदारों और चौकीदारों की गलत रिपोर्ट पर भी संज्ञान लेना चाहि ,
थाने चौकी पर भ्रष्टाचार अपने चरम पर है.चौकी प्रभारी मनमाना रिपोर्ट लगा रहे है,पुलिस मुख्यालय से भी दर्ज शिकायतों पर बिना जांच के रिपोर्ट लगाकर भेज दिया जा रहा है !
मामले में बिना किसी जांच और बिना आवेदक से बात किए मामले का निस्तारण यह कहते हुए कर दे रहे है की आवेदक से वार्ता की गई या कोई पुष्टिकारक साक्ष्य प्रकाश में नहीं आया !
पीड़ित व्यक्ति त्रस्त हो चुका है……थाना चौकी से हारकर व्यक्ति पुलिस मुख्यालय पहुंचता है ,अधिकारी मामले को सुनकर पुनः उसी थाने भेज देते है जहां से उसकी सुनवाई नहीं हुईं थी आयुक्त कार्यालय में भले ही दिन में 25 50 मामले की सुनवाई हो लेकिन उनमें विधिवत कार्यवाही की जानी चाहिए ….संबंधित चौकी/थाना प्रभारी से कार्यवाही न करने का कारण मांगा जाना चाहिए ,जवाबदेही तय होनी चाहिए !
एक पीड़ित व्यक्ति ने जनसुनवाई पर 25 शिकायतें दर्ज कराई थी लेकिन बार बार वही रिपोर्ट..ACP स्तर से भी वही रिपोर्ट ! एसीपी भी चौकीदार की रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करके आगे बढ़ा देते है अपने स्तर से कोई जांच