सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। एस,आर,एन,एस,एस स्कूल बरूईन के प्रांगण में भव्य खेल-कूद वार्षिकोत्सव स्पोर्ट डे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ अभिमन्यु सिंह बीएचयू वाराणसी के
द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं हरिझंडी दिखाकर कार्यक्रम मार्च-पास्ट से हुई। जिसमें छात्रों ने रस्साकशी, दौड़, लंबी कूद और खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया जाता है। की गुरुवार को एस,आर,एन,एस,एस, स्कूल बरूईन के प्रांगण में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह दिखा रहा है। जिसमें स्कूल का प्रांगण शानदार ढंग से सजाया गया था। प्रतियोगिताएं लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकशी और कबड्डी जैसे खेल आयोजित किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल का उद्देश्य यह है। की छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना का विकास करना होता है। सिंह ने विनर विजेताओं के साथ उपविजेता को शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आयोजन न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, जैसे आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा नौ वीं तक के छात्र-छात्रों ने हिस्सा लिया व अपनी क्षमता व प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डायरेक्टर रणविजय सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए। कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए यह आवश्यक है एवं खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है। तो शारीरिक विकास का साधन खेल हैं। इससे बच्चों में स्नेह और मित्रता का भाव जागृत किया हैं। इस कार्यक्रम डॉ पंकज चौधरी,विद्यासागर सिंह, नालिनी सिंह कप्तान वालीबाल बी एच यू, इसके साथ ही राजकिशोर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संरक्षक राम सिंहासन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।