Follow us on

नगर पालिका परिषद सभागार में विधानसभा 379 के संदर्भ में चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुई

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। विधानसभा 379 जमानिया क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में विधानसभा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका जमानिया सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह जी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पारस नाथ राय जी ने केंद्रीय बजट 2026 को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हित में अनेक महत्वपूर्ण प्रावधानों के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया की सरकार ने अपने बजट में रोजगार सृजन महिला सशक्तिकरण,ग्रामीण विकास,सड़क,बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए फोकस किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी,मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, राजीव चतुर्वेदी,वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज राय, रविन्द्र यादव ,मदन भारती जी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह ,अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x