कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी के सामने घाट स्थित पं. सीताराम घाट (पुराना पीपा पुल के पास) गंगा तट पर श्री रामेश्वर मनोकामना मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। पावन वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
श्रीकुल भागवत आचार्य प्रमोद त्रिवेदी कर रहे कथा वाचन*
इस धार्मिक आयोजन में भागवत पाठ की व्यासपीठ पर श्रीकुल भागवत आचार्य प्रमोद त्रिवेदी द्वारा भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा के दौरान भक्तों को धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया जा रहा है।मौके पर श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर आनंद भैरव ने बताया कि बाबा विश्वनाथ एवं माँ पराम्बा आदिशक्ति की अनन्य कृपा, पूर्वजों, गुरुओं तथा माता-पिता के आशीर्वाद से ब्रह्मराष्ट्र एकम् विश्व महासंघ एवं श्रीकुल पीठ के पावन तत्वावधान में नवनिर्मित श्री रामेश्वर मनोकामना मंदिर में राष्ट्र की समृद्धि एवं जनकल्याण के उद्देश्य से इस श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है