सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। सेंट मेरीज़ विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर मिनी फ़िलिप ने आई एस सी व आई सी एस ई बोर्ड परीक्षा 2026 के सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शत प्रतिशत रिजल्ट विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, धैर्य और समर्पण का शानदार परिणाम है। यह सफलता सिर्फ आपके प्रयासों का ही नहीं, बल्कि आपके माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग व मार्गदर्शन का प्रतीक है। आप सभी ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और साथ में सच्ची मेहनत हो तो सफलता अवश्य मिलती है। दसवीं में 96% के साथ प्रथम स्थान पर प्राची सिंह, 95% के साथ द्वितीय स्थान पर आर्यन गुप्ता व 94% के साथ तृतीय स्थान पर रेहान फजल रहे। 12 वीं साइंस ग्रुप में 93.80% के साथ प्रथम स्थान पर शगुन श्रीवास्तव, 92.40% के साथ द्वितीय स्थान पर आज़ीम रजा व 92 % के साथ तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। इसी प्रकार कॉमर्स ग्रुप में 90.25% के साथ प्रथम स्थान पर अनुपम चतुर्वेदी, 90% के साथ द्वितीय स्थान पर लक्ष्य कुमार श्रीवास्तव व 88.50 % के साथ तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से अवनीश गुप्ता एवं अदिति राय रहे। बोर्ड रिजल्ट की खुशी के अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। फोटो