ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह एडवोकेट की ओर से समस्त सम्मानित अधिवक्ता बंधुओं को सूचित किया जाता है कि 01 मई 2026, गुरुवार से
न्यायालय का समय प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।मॉर्निंग कोर्ट का संचालन प्रारंभ हो रहा है।
ग्रीष्म ऋतु में भीषण गर्मी को देखते हुए माननीय न्यायालय द्वारा प्रातःकालीन सत्र में कोर्ट संचालन का निर्णय अत्यंत सराहनीय एवं जनहित में है। इससे न केवल अधिवक्ता बंधुओं, बल्कि वादकारियों एवं न्यायालय कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी! डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र इस निर्णय का पूर्ण समर्थन करता है। मेरा सभी साथियों से अनुरोध है कि हम इस व्यवस्था को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें और समय का पालन करते हुए न्यायिक कार्य में गति प्रदान करें।