अग्रसेन कालेज में आरजे शंकरा द्वारा नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन शिविर का आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज परमानंदपुर परिसर में रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी गंगा एवं इलिट द्वारा आरजे शंकरा आई हास्पिटल हरहुआ के सहयोग से राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल व मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कराया।इस शिविर में रोटरेक्ट दीपक अग्रवाल, कार्यक्रम निदेशक जिला सचिव रोटरेक्ट डा.आसुतोष अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरेक्ट राजेश भाटिया,पीडीजी रोटरेक्ट उत्तम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आई कैंप रोटरेक्ट प्रशान्त नागर ,डा.मधु अग्रवाल,डा.रूबी शाह आदि उपस्थित रहे। इस ऑपरेशन शिविर में कुल 150 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाया तथा 60 से अधिक मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से एक 5 वर्ष का बच्चा भी चयनित हुआ। जिसके पूर्ण लैंस प्रत्यारोपण का खर्च संजय अग्रवाल पूर्व रोटरी गवर्नर द्वारा किया जाएगा। शिविर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अनीता सिंह,सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा.पूनम राय,शोभा प्रजापति, सामुदायिक केंद्र की समन्वयक डॉक्टर नीलू गर्ग, सुजीत सिंह, रामनरेश तथा समस्त कर्मचारीगण द्वारा सहयोग किया गया।

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x