जमानियां सलीम मंसूरी की रिपोर्टअपर जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान (एडीएम वित्त एवं राजस्व) कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उक्त मौके पर एसडीएम सुश्री निधि, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के अलावा लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा सहित आदि कर्मी मौजूद रहे। बताता जाता है। कि गंगा नदी में लगातार जलस्तर बढ़ाव पर होने की सूचना पर एडीएम वेद सिंह चौहान कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट पहुंचकर औचक निरीक्षण कर एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दी। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर एडीएम द्वारा बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया है।एडीएम ने जलस्तर की मौजूदा स्थिति और घाट की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने और नाविकों को सतर्क रहने को कहा।बचाव एवं राहत सामग्री और रेस्क्यू टीमों को स्टैंडबाय पर रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाढ़ राहत केंद्रों की सूची देखना तैयार किया जाए। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण एडीएम (प्रभारी अधिकारी) ने कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट का औचक दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। बाढ़ की संभावना को देखते हुए घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और जलस्तर की वर्तमान स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उक्त मौके पर दिशा-निर्देश जारी की एडीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने, बैरिकेडिंग दुरुस्त करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जमानियां एसडीएम से और अन्य इलाकों में बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछताछ कर जानकारी लिया। उक्त मौके पर व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, कमलचंद्र जायसवाल, सहित आदि स्थानीय निवाली गण उपस्थित रहे।