Follow us on

शिवपुर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं कूटरचित मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

 

वाराणसी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट — जनपद में धोखाधड़ी व फर्जीगिरी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा की पुलिस द्वारा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेचने वाले एक अभियुक्त मिंटू उर्फ मंटू पुत्र स्व0 रामधनी निवासी हमीरापुर कुंवर बाजार थाना बड़ागांव वाराणसी को गुरुवार को कस्बा शिवपुर पंचकोशी रोड के अन्दर गली से सायंकाल गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार मिंटू के संबंध में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि 08 जून 2022 को वादी मुकदमा द्वारा थाना शिवपुर में प्रतिवादीगण द्वारा वादी की भूमि का कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन बेचने एवं वादी को उसके मकान से बेदखल करने के प्रयास के संबंध में तहरीर दिया गया था। जिसके आधार पर गठित की गई पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मिंटू को कस्बा शिवपुर पंचकोशी रोड के अंदर गली से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसकी विवेचना उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त मिन्टू को भा0द0वि0 की‌ धारा 419,420,467, 468,471 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा, उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार, का0 आलोक शर्मा आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x