Follow us on

अवैध धर्मान्तरण के विरुद्ध बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद का मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के संयुक्त टीम ने अवैध धर्मान्तरण और विकृति जेहाद के विरुद्ध शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित दैतराबीर बाबा के मन्दिर पर नारेबाजी करते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ सैकड़ो अधिवक्तागण भी शामिल रहे।धरनास्थल पर विश्व हिंदू परिषद के वक्ताओं ने कहा कि पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के द्वारा टीसीएस जैसी कंपनियां लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण को देश में तेजी से करवा रही हैं। नासिक में टीसीएस कंपनी का षड्यंत्र उजागर होने के बाद हर कोई अचंभित है। इस कंपनी का जाल पूरे देश में फैला हुआ है जिसमें कई छोटी बड़ी कंपनियां शामिल हैं। इससे देश को खतरा है। क्योंकि यह मानसिक जिहादी विकृति जहर की तरह फैल रही हैं। मलेशिया की एक कंपनी का मालिक संपूर्ण व्यापारिक जगत में इस्लामी आधिपत्य चाहता है। वह पूरी मानव सभ्यता के लिए घातक है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके विरूद्ध सरकार से सख्त कानून बनाए जाने की मांग किया है। धरना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्तागण डीएम पोर्टिको पहुंचकर जेहादियों के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी प्रतिनिधि एसीएम द्वितीय करमबीर को सौंपा। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से बजरंग दल से यतीन्द्र नाथ, महानगर अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, मंत्री डा.विनय, विपुल कुमार पाठक, देवेश सिंह, धीरेंद्र सिंह धीरू, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे, सुनील कुशवाहा, राजकुमार, दीपक सोनकर, निर्मल उपाध्याय, संजीवन यादव एडवोकेट, कृष्णकांत, अधिवक्ता माधव उपाध्याय, एडवोकेट अजय मिश्रा, एडवोकेट सच्चिदानंद सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x