Follow us on

अस्पताल में वृद्धा की मौत पर जमकर हंगामा, मारपीट

Share this post:

विजय कुमार की रिपोर्टवाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत एक निजी अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और मारपीट की। इलाज के दौरान हुई मौत से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की, जिसमें अस्पताल की नर्स भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अखरी निवासी दुर्गावती राजभर (65 वर्ष) को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाजमिलने के कारण महिला की जान गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई अस्पताल की नर्सों और अन्य कर्मचारियों के साथ भी जमकर मारपीट की गई, जिससे कई स्टाफ सदस्य चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x