Follow us on

रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला 25 सितंबर से द्वितीय गणेश पूजन के साथ हुई औपचारिक शुरुआत

Share this post:

रिपोर्ट विजय कुमार रामनगर (वाराणसी) काशीवार्ता। विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला की औपचारिक शुरुआत सोमवार गणेश चतुर्थी के दिन शाम पांच बजे रामनगर के चौक चौराहे पर स्थित रामलीला पक्की पर द्वितीय गणेश पूजन के साथ हो गई। रामलीला के व्यास रामनारायण पांडेय और शांत नारायण पाण्डेय ने विधि विधान से परम्परानुसार भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान रामलीला मंत्री डा. जय प्रकाश पाठक यजमान के तौर पर पूजा पर बैठे। हनुमान के मुखौटे रामचरित मानस की पोथी रामलीला में बोले जाने वाले संवाद पुस्तिका सहित सिंहासन पर विराजमान भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके साथ ही रामलीला के मुख्य पांच स्वरूपों का भी पूजन किया गया। रामायणियों को भी तिलक लगाकर माला पहनाया गया। इसके बाद रामायणियों ने गणेश वन्दना का गायन करने के बाद रामचरित मानस के सात दोहों का गायन किया। इसके साथ ही रामलीला पक्की पर रामायण शुरू हो गया। रामचरित मानस बाल कांड के 175 दोहों का आगामी दस दिनों तक प्रतिदिन रात्रि में रामायणियों द्वारा गायन किया जाएगा। यहां उन दोहों का गायन किया जाता है जिसका रामलीला में मंचन नहीं किया जाता। रामलीला आगामी 25 सितंबर से शुरू होगी और रामली। 176 वें दोहे से रामलीला का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर सम्पत शर्मा व्यास, शांत नारायण पाण्डेय, हृदय नारायण पाण्डेय, योगेन्द्र पाठक, उमेश पाठक, संतोष पाण्डेय, शिवदत्त व्यास, अरुण मिश्रा, चंदशेखर शर्मा, विक्की उपाध्याय, उमेश गुरु, दयाशंकर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x