Follow us on

आजाद समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

आजाद समाज पार्टी छोड़ नेताओं ने थामा सपा का दामन,आज दिनांक 3 अप्रैल 2026 को प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब आजाद समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली        माननीय श्री आजाद सिंह जाटव (पूर्व जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) के नेतृत्व में लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के समक्ष यह सदस्यता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान प्रमुख रूप से श्री श्याम प्रकाश बोधी (पूर्व पार्षद एवं प्रदेश संगठन मंत्री, आजाद समाज पार्टी), श्री बलवीर सिंह जाटव (जिला प्रभारी, आगरा), श्री भूप सिंह जाटव (जिला संगठन मंत्री, आगरा), श्री भूदेव सिंह जाटव, श्री शिवराज जाटव सहित सैकड़ों साथियों ने आजाद समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की विचारधारा में विश्वास जताते हुए सपा का दामन थामा।

इन नेताओं के शामिल होने से आगरा सहित पूरे क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को जबरदस्त मजबूती मिलने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह घटनाक्रम आगामी चुनावों में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

इस अवसर पर माननीय श्री रामजीलाल सुमन (सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव), श्री उदल सिंह कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, सपा आगरा), जनाब शब्बीर अब्बास (महानगर अध्यक्ष), श्री वीरेंद्र सिंह चौहान (पूर्व प्रत्याशी, एत्मादपुर), श्री राजपाल यादव (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), श्री राजपाल बाबा, श्री संतोष पाल (जिला महासचिव) एवं श्री पवन प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष) ने सभी नव-समाजवादियों का स्वागत करते हुए कहा—

“यह सिर्फ दल परिवर्तन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास की विचारधारा में विश्वास का प्रतीक है। इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी और अधिक सशक्त होगी।”

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x